क्या होता है वेब ब्राउज़र का ऑटोफिल फीचर?

Web Browsers autofill feature

इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए आपको हमेशा वेब ब्राउज़र का उपयोग करना पड़ता है, जैसे की वेबसाइट को विजिट करना, शॉपिंग करना, डाउनलोड करना। जब आप आपना नाम, पता इत्यादि जानकारी वेबसाइट के फॉर्म में दर्ज करते है तब ब्राउज़र वह जानकारी सेव कर लेते है। अगली बार आप उसी या अन्य किसी वेबसाइट पर अपनी जानकारी दर्ज करते है, तब ब्राउज़र पहले से ही सेव किये गयी जानकारी को फॉर्म में दर्ज कर देता है।

फायदे:
कम समय में फॉर्म भरे: किसी वेबसाइट के फॉर्म में यदि आपको अपनी जानकारी देना है, और आप कीबोर्ड से टाइप करके फॉर्म भरते है, तो आपको काफी समय लग जायेगा। जब की, अगर ब्राउज़र का ऑटोफिल फीचर ऑन है, तो आपकी जानकारी पहलेसे ही ब्राउज़र सेव करके रख लेता है। जिससे आपको फॉर्म भरने में एक सेकंड से भी कम का वक़्त लगेगा, और आपका महत्वपूर्ण समय बच जायेगा।

टाइप करने से मुक्ति: समय के बचत के साथ साथ, आपको कीबोर्ड से टाइप करने से भी काफी हद तक आसानी हो जाएगी। ब्राउज़र पहलेसे ही मौजूदा जानकारी को फॉर्म में भर देगा, जिसे आपको फिरसे टाइप करने की जरुरत नहीं रहेगी।

एक साथ एक समान जानकारी भरे: ऑटोफिल सुविधा से एक समान जानकारी अलग अलग फॉर्म्स पर जल्द से जल्द भरने में सहायता मिलती है। ऑनलाइन शॉपिंग में हमेशा नाम, पता, मोबाइल नंबर, लैंडमार्क देना होता है। ऑटोफिल सुविधा से ऐसी जानकारी एक साथ ऑटोमेटिकली भर दिए जाती है, और आपका आर्डर जल्द से बुक हो जाता है।

सावधानियां:
जानकारी लीक होने की संभावना: इंटरनेट पर काम करते वक़्त ब्राउज़र की कोनसी सुविधाएं आपके लिए उपयोगी है और नहीं है, इसपर आपको ध्यान देना चाहिए। यदि, ब्राउज़र द्वारा सेव किये गयी आपकी जानकारी अनजाने में किसी के हात लग जाती है, तो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

ऑटोफिल में खामिया: अक्सर यह देखा गया है, की ऑटोफिल सुविधा अच्छे तरीके से काम करती है। किन्तु, कभी कभी फॉर्म में गलत जानकारी भी भरी जाती है। यह वहाँ देखने को मिलता है, जहा एक से ज्यादा एड्रेस या मोबाइल नंबर्स फॉर्म पर दर्ज करने को कहा जाता है।

निष्कर्ष:

  • हमेशा अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में अपडेटेड एंटीवायरस का उपयोग करे, और समय-समय पर स्कैन करे।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम, सॉफ़्टवेयर और वेब ब्राउज़र को अपडेटेड रखे।
  • जरुरत पड़ने पर ही ब्राउज़र के ऑटो फिल फीचर को एक्टिव करे।
  • अपने कंप्यूटर को अन्य लोगों को इस्तेमाल करने को न दे।
  • पब्लिक कंप्यूटर सेण्टर, इंटरनेट कैफ़े या किसी अन्य व्यक्ति के कंप्यूटर का इस्तेमाल करते वक़्त ऑटो फिल फीचर को डिसेबल करे।

Leave a Comment